{"_id":"68ea40e6baac7d1c320eb372","slug":"a-youth-selling-firecrackers-without-a-license-was-arrested-in-katia-tola-market-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-154822-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कटिया टोला बाजार में बगैर लाइसेंस पटाखे बेच रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कटिया टोला बाजार में बगैर लाइसेंस पटाखे बेच रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अनुज। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने शुक्रवार की रात कटिया टोला बाजार में अवैध रूप से पटाखे बेच रहे रोजा के लोधीपुर मोहल्ले के अनुज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बड़ी संख्या में पटाखे बरामद किए गए।
थाना सदर बाजार पुलिस ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर निशात टाॅकीज रोड पर अलीबाबा टेलीकाॅम के सामने कटिया टोला बाजार में छापा मारा। अवैध रूप से पटाखे बेच रहे रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर निवासी अनुज को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो पेटी व एक प्लास्टिक की बोरी में छोटे-बड़े पटाखे बरामद किए गए।
थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि युवक के पास से पांच पैकेट स्काई शाट, दस पैकेट अनार, 19 पैकेट राॅकेट, एक बंडल मुर्गा छाप लाल रंग बम, एक पैकेट 1212 स्काई शाट, दो पैकेट चकई, 16 पैकेट फुलझड़ी, एक पैकेट लाल बम, तीन पैकेट चकरी, छह पैकेट तीली बम, पांच पैकेट बम, एक बंडल लाल रंग बम, पांच पैकेट बुलट बम, एक पैकेट रोशनी महताब बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।