फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A youth from Hayatpura had booked Kuldeep's car.

Shahjahanpur News: हयातपुरा के युवक ने बुक की थी कुलदीप की कार

Tue, 28 Apr 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A youth from Hayatpura had booked Kuldeep's car.
पुवायां के गांव बीरमपुर सदापुर रोड पर खड़ी कुलदीप की कार। संवाद
पुवायां। शाहजहांपुर के मोहल्ला नई बस्ती दलेलगंज निवासी कुलदीप राठौर की कार को शाहजहांपुर के ही हयातपुरा के युवक ने पुवायां के गांव सदापुर में बरात में जाने के लिए बुक किया था। कार में कुलदीप के अलावा चार अन्य लोग सदापुर आए थे।
विज्ञापन

पुवायां के गांव सदापुर के बालकराम की पुत्री की 26 अप्रैल को शादी थी। बरात शाहजहांपुर के बंकाघाट से आई थी। सदापुर के लोग सोमवार सुबह हत्या की बात सुनकर मौके पर पहुंचे तो कार और चालक को पहचानकर बताया कि यह कार रविवार रात बरात में पहुंची थी। कुछ देर बाद कार सवार वापस चले गए।
विज्ञापन

पुलिस को शक है कि कार बुक करने वालों ने ही कुलदीप की हत्या की। कार बुक करने वाले और कार में आने वालों के नाम पुलिस को पता लग गए हैं। पुलिस कुछ लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा हो सकता है। पिता ने पहले तहरीर दी थी, लेकिन बाद में बताया कि कुलदीप की पत्नी लखनऊ में किसी रिश्तेदार के बीमार होने पर गई थीं। उनके वापस आने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। कुलदीप की हत्या से पत्नी मीना देवी, पुत्र श्लोक, पिता चंद्रपाल, भाई कमल और विमल का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चलती कार में गोली मारे जाने की आशंका
कुलदीप की कार वीरमपुर सदापुर रोड से काफी दूर गन्ने के खेत में खड़ी मिली है। सड़क से कार के बीच बंपर आदि के टूटे टुकड़े भी पड़े मिले हैं। पुलिस मान रही है कि चलती कार में कुलदीप को पीछे से गोली मार दी गई होगी, जिससे वह अनियंत्रित होकर मार्ग से उतरकर खेत में काफी दूर तक चली गई।
---
तमंचा छोड़ गए तो मोबाइल क्यों ले गए आरोपी
कुलदीप की हत्या के बाद आरोपी तमंचे को कार में ही छोड़ गए, जबकि कुलदीप का मोबाइल और पर्स गायब है। माना जा रहा है कि तमंचे को मौके पर इसलिए छोड़ दिया गया, जिससे कहीं आने-जाने पर फंसने का डर न रहे, लेकिन मोबाइल ले जाने से सवाल उठ रहे हैं। मोबाइल ले जाने से आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं। फंसने के ज्यादा चांस होने के बाद भी मोबाइल न ले जाने से लोग चर्चा कर रहे हैं कि उसमें ऐसा कुछ तो नहीं था, जिससे आरोपियों का पता लग सके। आरोपी मोबाइल को कोई डाटा आदि डिलीट करने के लिए तो नहीं ले गए हैं। पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
--
कुलदीप का शव देखकर बेहोश हुए पिता
कुलदीप की हत्या की जानकारी पाकर पिता चंद्रपाल और भाई कमल मौके पर पहुंचे। पुत्र का शव देखते ही चंद्रपाल गश खाकर गिर पड़े। कमल ने पिता को उठाकर पानी मिलाया और सांत्वना देकर कुछ दूर ले जाकर बिठाया।

---
बड़ागांव चौकी पुलिस की गश्त पर सवाल
जिस स्थान पर कुलदीप की हत्या की गई है वह क्षेत्र बड़ागांव पुलिस चौकी क्षेत्र में है। सोमवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली तो शव अकड़ चुका था, इससे साफ कि हत्या हुए कई घंटे बीत चुके थे। सवाल है कि चौकी पुलिस रात में गश्त कर रही थी तो पुलिकर्मियों की नजर कार पर क्यों नहीं पड़ी। सोमवार सुबह लोगों के जानकारी देने पर पुलिस को हत्या की जानकारी हो सकी।

पुवायां के गांव बीरमपुर सदापुर रोड पर खड़ी कुलदीप की कार। संवाद

पुवायां के गांव बीरमपुर सदापुर रोड पर खड़ी कुलदीप की कार। संवाद

पुवायां के गांव बीरमपुर सदापुर रोड पर खड़ी कुलदीप की कार। संवाद

पुवायां के गांव बीरमपुर सदापुर रोड पर खड़ी कुलदीप की कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed