फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A youth arrested with opium, search for two others underway

Shahjahanpur News: अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश

Tue, 24 Jun 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
A youth arrested with opium, search for two others underway
मीरानपुर कटरा। पुलिस ने सोमवार शाम अफीम के धंधे से कैरियर की तौर पर जुड़े युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 245 ग्राम अफीम बरामद की है। उससे हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस धंधे के मुख्य आरोपी समेत दो लोगों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोहल्ला आतिशबाजान निवासी श्याम जी को लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के हुलासनगरा ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा गया है। मंगलवार को उसका एनडीपीएस एक्ट में चालान कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल के अनुसार, पूछताछ में श्याम ने बताया कि वह मोहल्ले के शोएब खां से दो हजार रुपये लेकर परशुरामपुरी गांव के अनूप सिंह से अफीम लेकर आया था। उसने यह भी बताया कि वह इससे पहले भी क़ई बार शोएब से रुपये लेकर अफीम उसकी बताई गई जगहों पर पहुंचा चुका है। इन दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed