फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young woman who had come to her brother-in-law's house died under suspicious circumstances.

Shahjahanpur News: बहनोई के घर में आई युवती की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 03 Dec 2025 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
A young woman who had come to her brother-in-law's house died under suspicious circumstances.
बंडा में महिला की मौत के बाद पूछताछ करते थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय। संवाद
बंडा (शाहजहांपुर)। दिल्ली से काम करके बहनोई के साथ उनके घर उगनापुर लौटी 24 वर्षीय सविता देवी की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर युवती के मायके पीलीभीत के दियोरिया थानांतर्गत बसेगा गांव से आए उसके चाचा नन्हेलाल ने तहरीर दी। पुलिस ने मृत्यु का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नन्हेलाल ने पुलिस को बताया कि उनकी भतीजी सविता की शादी कांट क्षेत्र के गांव जमौर निवासी सोहनलाल से हुई थी। कुछ समय बाद सोहनलाल की मृत्यु हो जाने पर बेसहारा हुई भतीजी इधर-उधर काम करके अपना भरण-पोषण करने लगी। करीब पांच माह पहले वह बंडा के गांव उगनापुर निवासी अपने बहनोई मदनलाल के साथ दिल्ली में काम करने गई थी। चार दिन पूर्व वह दिल्ली से लौटी थी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात उसके बहनोई ने उन्हें सूचना दी कि गले में फंदा डालकर लटक जाने से उनकी भतीजी की मृत्यु हो गई है, लेकिन बुधवार को वह मौके पर पहुंचे तो भतीजी का शव जमीन पर पड़ा देखा। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि महिला की मौत का कारण जानने के लिए का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed