{"_id":"68d2f793e643e0d5b300fddd","slug":"a-young-woman-died-after-suffering-burns-due-to-a-gas-leakher-father-also-suffered-burns-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-153474-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गैस लीक होने से झुलसी युवती की मौत...पिता के भी हाथ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गैस लीक होने से झुलसी युवती की मौत...पिता के भी हाथ जले
विज्ञापन
आग लगने पर बेटी को बचाने में पिता राधेश्याम के झुलसे हाथ। संवाद
खुटार। गांव लक्ष्मीपुर में चाय बनाते समय रसोई गैस लीक होने से जलकर गंभीर रूप से झुलसी रेखा (18 वर्ष) की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बेटी को बचाने के प्रयास में पिता राधेश्याम के दोनों हाथ बुरी तरह से जल गए।
गांव लक्ष्मीपुर निवासी राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी रेखा थी, जो उनके साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार की गुजर-बसर करने में मदद करती थी। राधेश्याम राजस्थान में ईंट भट्ठे पर ईंट की पथाई करके मई में घर लौटे थे। मई से ही रेखा मानसिक रूप से अस्वस्थ हाे गई। राधेश्याम के अनुसार कई जगह इलाज कराने के बाद भी रेखा पूरी तरह से ठीक नहीं हुई।
सोमवार को राधेश्याम घर की दीवार पर ईंटें लगा रहे थे। रेखा ईंटें पकड़ा रही थी। बाद में रेखा काम छोड़कर चाय बनाने चली गई। चाय बनाते समय रसोई गैस लीक होने से रेखा गंभीर रूप से झुलस गई। रेखा के चीखने की आवाज सुनकर परिजनों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे खुटार सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद रेखा को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। रात में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने रेखा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। रेखा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।