{"_id":"68c5c77f5890e3af870328a7","slug":"a-young-mans-leg-was-cut-off-after-being-hit-by-a-harrow-near-rampur-kalan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-152651-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रामपुर कलां के पास हैरो की चपेट में आकर युवक का पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रामपुर कलां के पास हैरो की चपेट में आकर युवक का पैर कटा
विज्ञापन
खुटार। ट्रैक्टर में लगे हैरो की चपेट में आकर बाइक सवार युवक का पैर कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। सीएचसी से घायल हो मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
गांव टाहखुर्द कलां निवासी पवन कुमार शुक्रवार रात लगभग आठ बजे बाइक से गांव रामपुर कलां में दूध की सप्लाई देने गए थे। इसके बाद वह किसी काम से रामपुरकलां से पड़सर रोड पर जा रहे थे। रास्ते में अंग्रेजी शराब दुकान के पास हैरो लगे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में पवन कुमार हैरो की चपेट में आ गया और उसका पैर कट गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पवन के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और पवन को लेकर खुटार सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद