{"_id":"68a70e15213f4f9cae0bc78c","slug":"a-young-man-who-went-to-hunt-fish-drowned-in-a-pond-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-150862-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मछली का शिकार करने गया युवक तालाब में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मछली का शिकार करने गया युवक तालाब में डूबा
विज्ञापन
सुधीर का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। निगोही में बुधवार रात गांव के किनारे तालाब में मछली का शिकार करने गए युवक का शव तालाब में उतराता मिला।
ग्राम बनास देवी निवासी सुधीर कुमार उर्फ डब्लू (30 वर्ष) रात में गांव के पश्चिम की ओर स्थित तालाब में शिकार करने गया था। जब सुबह तक वह वापस नहीं आया तो घरवालों ने उसको गांव में तलाश किया। उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने तालाब में उतरता हुआ उसका शव देखा। लोगों ने शव को बाहर निकाला।
उसके साथ मछली पकड़ने वाला जाल भी था। ग्राम प्रधान राजा सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सुधीर की शादी नहीं हुई थी। उसके दो भाई और तीन बहनें हैं। परिजनों ने अब किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
अरिल नदी में उतराता मिला युवक का शव
कलान। नयागांव सहवेगपुर गांव के पास अरिल नदी में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर शव को नदी से बाहर निकलवाया। पहचान न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच की। सैंपल लेकर लैब के लिए भेजा। शव दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। मरने वाले की उम्र तकरीबन 30 से 35 साल के बीच है। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। शिनाख्त के बाद ही सही बात पता चल सकेगी। संवाद