फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man who went to cut grass was attacked and injured by a leopard.

Shahjahanpur News: घास काटने गए युवक को तेंदुए ने हमला कर घायल किया

Sun, 21 Sep 2025 10:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to cut grass was attacked and injured by a leopard.
खुटार के गांव रायपुर पटियात के पास तेदुए के हमले में युवक के घायल होने पर जानकारी लेते रेंजर। स
रेंजर ने वनकर्मियों समेत मौके पर पहुंचकर की जांच, किसानों से सतर्क रहने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुटार (शाहजहांपुर)। खेत पर घास काटने गए 45 वर्षीय श्यामपाल को तेंदुए ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। किसानों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। लोगों ने युवक को खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया है। तेंदुए के कारण किसानों और आसपास के गांव के लोगों में दहशत है।
गांव रायपुर पटियात निवासी श्यामपाल रविवार सुबह गांव से कुछ दूर झाबर के किनारे घास काटने के लिए गया था। घास काटते समय तेंदुए ने उस पर पीछे से हमला कर घायल कर दिया। श्यामपाल के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया और लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ भाग निकला। दूसरे खेत में घास काट रहे गांव के राजेश और संदीप घायल श्यामपाल को लेकर उसके घर पहुंचे। बाद में घायल को खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रेंजर मनोज श्रीवास्तव वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। वन विभाग की टीम ने पगचिह्न भी ट्रेस किए। टीम ने तेंदुए को खदेड़ने के लिए कांबिंग की और किसानों से सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण पर तेंदुए के हमले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। जिस स्थान पर हमला हुआ है, वहां तेंदुए ने गाय का शिकार किया है। तेंदुआ शिकार की रखवाली कर रहा था। श्यामपाल के वहां पहुंचने पर तेंदुआ हमलावर हो उठा। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से खेतों और वन क्षेत्र में अकेले न जाने और सतर्क रहने की अपील की गई है। घायल के परिवार को नियमानुसार सहायता प्रदान कराने के लिए कार्रवाई कराई जा रही है।

--
दो दिन पूर्व सांड़ को मार चुका है तेंदुआ
जिस जगह पर तेंदुए ने श्यामपाल पर हमला किया है, उसके पास ही तेंदुए ने दो दिन पूर्व एक सांड़ को मार डाला था। किसानों ने बताया कि तेंदुआ काफी समय से आसपास के गन्ने के खेतों में घूम रहा है। वनकर्मियों को जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती है, इस कारण आज बड़ी घटना होने से बच गई। तेंदुए को तत्काल जंगल में खदेड़ा जाना चाहिए।

खुटार के गांव रायपुर पटियात के पास तेदुए के हमले में युवक के घायल होने पर जानकारी लेते रेंजर। स

खुटार के गांव रायपुर पटियात के पास तेदुए के हमले में युवक के घायल होने पर जानकारी लेते रेंजर। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed