फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man who went to a fuel pump to buy petrol was attacked due to enmity, three accused named.

Shahjahanpur News: फ्यूल पंप पर पेट्रोल लेने गए युवक पर रंजिशन हमला, तीन आरोपी नामजद

Mon, 17 Aug 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to a fuel pump to buy petrol was attacked due to enmity, three accused named.
भावलखेड़ा। हरदोई मार्ग पर लालबाग में फ्यूल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने गए चौढ़ेरा गांव के अमर पाल पर रौसर गांव के रहने वाले राहुल उर्फ बड़े के अलावा परमाली गांव के रक्षपाल और चुग्गू ने रंजिशन धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हमले के मुख्य आरोपी राहुल उर्फ बड़े ने कुछ दिन पूर्व शराब की दुकान पर कार्यरत सेल्समैन पर भी हमला कर दिया था। उस दौरान पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन हमले की यह घटना चर्चा में आने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। शराब की दुकान के सेल्समैन से मारपीट के मामले में आरोपी का बचाव करने में एक दरोगा की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed