{"_id":"691f4bad83ee02b7c7089707","slug":"a-young-man-was-stabbed-in-the-stomach-while-going-to-a-hotel-to-get-food-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-158281-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: होटल पर खाना लेने जा रहे युवक के पेट में चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: होटल पर खाना लेने जा रहे युवक के पेट में चाकू मारा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला महमंदगढ़ी में खाना लेने होटल पर जा रहे युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला महमंद गढ़ी निवासी फहाद खां 18 नवंबर की रात घर से खाना लेने के लिए होटल पर जा रहे थे। तभी रास्ते में मौजम और आजम निवासी सिंजई ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की और तमंचा तान दिया।
आरोप है कि मौजम ने चाकू से पेट पर तीन-चार वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। परिजनों ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।