{"_id":"68fe09f0d1c3ef5bdf07b1bc","slug":"a-young-man-was-beaten-up-over-an-old-rivalry-and-an-elderly-womans-arm-was-broken-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-156013-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, बुजुर्ग महिला का हाथ तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, बुजुर्ग महिला का हाथ तोड़ा
विज्ञापन
जलालाबाद। मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं मे हमलावरों ने दो लोगों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुरानी रंजिश में युवक को धारदार हथियार से तो दूसरी घटना में बुजुर्ग महिला का हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला गौसनगर निवासी मो. आसिब ने पुलिस को बताया कि 24 अक्तूबर की शाम को वह बड़ी दरगाह पर प्रसाद चढ़ाने जा रहा था। रास्ते में नूर अहमद, रहीस, अनीस व अल्लानूर ने उसे घेर लिया और पिटाई लगा दी। एक हमलावर ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया। आरोपियों से उसकी रंजिश चल रही है।
दूसरी घटना गांव बड़ा हरेवा की है। यहां की रामकली ने बताया कि 23 अक्तूबर को उसका पौत्र आयुष घर के पास ही बने मंदिर में खेल रहा था। इस दौरान उधर से निकले गांव के सुनील ने उसके पौत्र को पीट दिया। उसके रोने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची। आरोप है कि तभी सुनील ने उस पर डंडे से वार कर दिया जिससे उसका बायां हाथ टूट गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद