{"_id":"68472e87b75130bca40ff9a0","slug":"a-young-man-returning-from-a-wedding-died-in-an-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-145633-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शादी में शामिल होकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शादी में शामिल होकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-बरेली हाईवे पर रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के पास रविवार रात हादसे में सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव मिर्गापुर निवासी 35 वर्षीय विपिन कुमार की मौत हो गई। वह रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
विपिन कुमार रविवार की शाम मदनापुर थाना क्षेत्र में स्थित अपनी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब दस बजे वह बाइक से घर के लिए चल दिए। जैसे ही आरसी मिशन थाना क्षेत्र में रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचे, उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीर ने उन्हें पड़ा देख उनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। परिजनों ने बताया कि विपिन मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करते थे। उनकी तीन बेटी और एक बेटा है।