फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man returning after offering his prayers at his mother's grave died in an accident

Shahjahanpur News: मां की कब्र पर फातिहा पढ़कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 07 Sep 2025 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
A young man returning after offering his prayers at his mother's grave died in an accident
हसनैन मंसूरी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : mathura
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर) मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय के झंडापीर निवासी 24 वर्षीय हसनैन मंसूरी की शुक्रवार शाम दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर स्थित तहबरगंज गांव पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। देररात मृतक की पहचान हो सकी। मृतक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शमसुद्दीन मंसूरी के बेटे हसनैन मंसूरी टाॅयल-पत्थर का काम करते थे। शुक्रवार की शाम वह अपनी मां की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए गए थे। पैदल वापस आने के दौरान तहबरगंज गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान न होने पर शव को सीएचसी पर रखवा दिया। दूसरी ओर देर रात तक जब हसनैन घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच कुछ लोगों से हादसे की जानकारी दी। पिता शमसुद्दीन व बड़ा भाई मेंहदीहसन सीएचसी पहुंचे और शव को देखकर बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जुगलकिशोर पाल ने बताया कि मृतक के भाई मेंहदी हसन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
--
मृतक का वीडियो वायरल
मृतक हसनैन मंसूरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह शायरी करते हुए कह रहे हैं कि मर जाऊं तो आंसू मत बहाना। कब्र पर दुपट्टा चढ़ा देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed