{"_id":"68e8ed7af63cf358cb08a23c","slug":"a-young-man-released-on-bail-filed-a-report-of-assault-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-154730-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जमानत पर रिहा हुए युवक ने दर्ज कराई मारपीट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जमानत पर रिहा हुए युवक ने दर्ज कराई मारपीट की रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यायालय के आदेश पर आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी अभय पांडेय ने चौक कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह पिछले माह ही जेल से छूटकर आया है।
अभय पांडेय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह 26 जुलाई की शाम साढ़े छह बजे अंटा चौराहा के पास शराब की दुकान पर खड़ा था। इस बीच मोहल्ला हयातपुरा निवासी चंदन मिश्रा, प्रशांत मिश्रा के साथ अंकित उर्फ दीपक व एक अन्य ने रंजिशन उसे गालियां दीं।
विरोध करने पर उसे लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटा। इसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। होमगार्ड के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजकर परीक्षण कराया गया। आरोप है कि इसके बाद उसे थाने लाकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विपक्षी प्रशांत मिश्रा की झूठी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे दूसरे दिन जेल भेज दिया गया। अभय पांडेय ने बताया कि पिछले माह ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ। इसके बाद थाना कोतवाली जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब मजबूर होकर न्यायालय की शरण ली है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।