फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man lost his life in a road accident while returning from a holy dip in the Ganges.

Shahjahanpur News: गंगास्नान कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में जान गई

Sat, 27 Jun 2026 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
A young man lost his life in a road accident while returning from a holy dip in the Ganges.
रोहित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मिर्जापुर। थाना जलालाबाद क्षेत्र के नौसारा गांव निवासी बाइक सवार 24 वर्षीय रोहित की शुक्रवार शाम थाना मिर्जापुर क्षेत्र में ढाई रोड पर किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रोहित डीजे का काम करते थे। शुक्रवार की सुबह ढाई घाट में गंगास्नान के लिए बाइक से गए थे। घर वापसी के दौरान ढाई रोड पर पृथ्वीपुर गांव के पास खड़े हो गए। इस दौरान उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह काफी देर तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जरियनपुर सीएचसी भिजवाया। इसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रोहित की पत्नी रानी, मां अनीता, बहन मोहिनी, पल्लवी व भाई मोहित का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। वहीं, चर्चा यह है कि बाइक ट्रैक्टर-टॉली के पीछे चल रही थी। चालक के ब्रेक लेने पर बाइक ट्रॉली में घुसी, बाइक का एक्सीलेटर तार ट्रॉली के कुंडे में फंस गया और बाइक घिसट गई। ज्योति यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
हाईवे पर गाय आने से अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे खाई में गिरी, तीन घायल
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शनिवार को तड़के करीब तीन बजे बरेली की ओर जा रही पिकअप मीरानपुर कटरा के पास अचानक गाय सामने आ जाने से उसे बचाने के फेर में अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप पर सवार मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गांव मोह निवासी इरफान, उनके साथी नीरज और वहीं के गांव लहर निवासी पिकअप के चालक अजय घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस को इरफान ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मीरानपुर कटरा की मंडी में आम खरीदने जा रहे थे। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल इरफान की हालत गंभीर देख उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पिकअप चालक अजय के अनुसार मेडिकल कॉलेज में इरफान की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। संवाद
-------------------------------
हादसे में बाइक सवार दंपती घायल, कार चालक को पीटने का आरोप



जलालाबाद। डाकबंगला मोड़ के पास शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कार की टक्कर लगने से बाइक से घर लौट रहे मोहल्ला प्रतापनगर निवासी सांसद के प्रतिनिधि व नामित सभासद गौरव राघव और उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि टक्कर लगने के बाद गौरव ने कुछ लोगों के साथ कस्बा निवासी कार चालक अजय सिंह चौहान को पीटकर घायल कर दिया।




खास यह है कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाहजहांपुर टाउनहाल शाखा में कार्यरत अजय के पिता संतराम चौहान गत विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रह चुके हैं। गौरव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बाइक में कार की टक्कर लगने पर कहासुनी के बाद कार चालक ने खंंडहर मार्ग पर जानबूझकर उनकी बाइक में दोबारा टक्कर मारकर उन्हें और पत्नी को घायल कर दिया।



दूसरे पक्ष की ओर से संतराम ने पुलिस को तहरीर देकर नामित सभासद गौरव पर बेटे को पीटकर घायल कर देने का आरोप लगाया है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि बाइक सवार दंपती सहित कार चालक को भी चोटें आने पर दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर जांच कराई जा रही है। संवाद
------------------------------------------
अज्ञात वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज

खुटार। पुवायां के गांव कटका निवासी जगपाल ने पुलिस को बताया कि 17 जून को उनका भाई अजीत कुमार घर से बहन के घर खुटार के गांव रायपुर जा रहा था। गांव खानपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक में लग जाने से अजीत घायल हो गए। अजीत का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed