{"_id":"6984d818556397fa7b071567","slug":"a-young-man-injured-in-an-accident-died-during-treatment-and-an-fir-was-lodged-against-the-pickup-driver-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-164828-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, पिकअप चालक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, पिकअप चालक पर प्राथमिकी दर्ज
Thu, 05 Feb 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दो दिन पहले बाइक में पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव फीलनगर निवासी 30 वर्षीय विशेष कुमार की उपचार के दौरान राजकीय मेडिकल कालेज में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फीलनगर निवासी रामवीर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे उनके भाई विशेष कुमार बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर धनेला मोड़ के पास गलत दिशा से आ रहे पिकअप के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए विशेष कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार के देने के बाद हालत नाजुक होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उनकी माैत हो गई। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद