{"_id":"67d724ebdf62842f0807a58d","slug":"a-young-man-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-139646-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Mon, 17 Mar 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुवायां के गांव ककरौआ जप्ती के विपिन कुमार का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
- फोटो : स्रोत भाजपा कार्यालय
पुवायां। सड़क हादसे में शनिवार को गंभीर रूप से घायल हुए युवक की बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बाइक चालक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
गांव ककरौआ जप्ती के बलवीर ने बताया कि 15 मार्च की शाम को उनके चाचा जदुवीर बाइक से गांव के ही 19 वर्षीय विपिन को बैठाकर गांव इटौली से घर आ रहे थे। रास्ते में गांव ककरौआ जप्ती के ही सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी बाइक को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए चाचा की बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में चाचा के पीछे बैठे विपिन कुमार को गंभीर चोटें आई थीं। विपिन को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर और वहां से बरेली रेफर किया गया था।
विपिन को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को इलाज के दौरान विपिन कुमार ने दम तोड़ दिया। विपिन की मौत से मां सावित्री देवी, बहन अमरूषा, भाई बलवीर और नरवीर का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। संवाद