फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man going to a factory died in an accident.

Shahjahanpur News: फैक्टरी जा रहे युवक की हादसे में मौत

Wed, 25 Feb 2026 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
A young man going to a factory died in an accident.
रोजा में सर्वेश की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
रोजा। थाना क्षेत्र के गुर्री गांव निवासी 46 वर्षीय चालक सर्वेश फैक्टरी जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन को शव फैक्टरी में मिला। कई घंटे तक फैक्टरी प्रबंधन व परिजन से वार्ता की गई। इसके बाद परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चालक सर्वेश एक फैक्टरी में भूसी हटाने का काम करते थे। मंगलवार की शाम करीब सात बजे वह घर से फैक्टरी जाने के लिए निकले थे। रात में करीब एक बजे परिजन के पास फैक्टरी से सूचना आई कि दुर्घटना में सर्वेश की मौत हो गई। परिजन रोते-बिलखते हुए पहुंचे। उन्हें शव बोलेरो कार में मिला। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरने की प्रक्रिया को शुरू किया, लेकिन परिजन ने कार्रवाई से रोक दिया। इसके बाद फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता की गई। कई घंटे तक चली बातचीत के बाद परिजन वहां से चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद सर्वेश की पत्नी गीता ने रोजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि रात करीब एक बजे पति परिजात फैक्टरी जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। सर्वेश के परिवार में पत्नी गीता व बेटा अनूप कुमार, चंद्रमोहन, अंश, शिखा, बेटी अंशिका, रियांशी, वैष्णवी आदि हैं। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed