फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man eating chaat on a cart died after being hit by a car

Shahjahanpur News: ठेले पर चाट खा रहे युवक की कार की टक्कर लगने से मौत

Sun, 11 May 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 11 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A young man eating chaat on a cart died after being hit by a car
मृतक महेंद्र पाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा। ग्राम कबरा हुसैनपुर में शुक्रवार शाम स्कॉर्पियो कार की टक्कर से बीरमपुर गांव निवासी 27 वर्षीय महेंद्रपाल की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महेंद्र शुक्रवार को ग्राम कबरा हुसैनपुर निवासी अपनी रिश्तेदार में गया था। शाम करीब छह बजे महेंद्र ग्राम पिपरी के संपर्क मार्ग तिराहे पर ठेले पर चाट खा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार आई स्कॉर्पियो कार की टक्कर पहले चाट के ठेले पर लगी, फिर महेंद्र को। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। भीड़ को आता देख चालक कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से महेंद्र को कटरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महेंद्र को बरेली रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी की बात चल रही थी, लेकिन अभी रिश्ता तय नहीं हुआ था। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed