{"_id":"5ef8d94e8ebc3e42b41036e2","slug":"a-young-man-died-in-a-road-accident-in-puwaian-his-partner-injured-shahjahanpur-news-bly410901433","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल
विज्ञापन
पुवायां। बाइक में पेट्रोल डलवाकर घर लौट रहे एक युवक की हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुवायां इलाके के ग्राम जारमानो निवासी दिनेश श्रीवास्तव (45) और वहीं के राजेश गिरी बाइक में पेट्रोल डलवाने गांव कुंवरापुर स्थित पंप पर गए थे। शाम करीब सात बजे वहां से घर लौट रहे थे। रास्ते में जारमानो से गांव मड़ैया जाने वाले मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गई खेत के किनारे लगे ब्लेड वाले तारों से जा टकराई। इससे झटका लगने पर दोनों तारों पर जा गिरे। पिलर से तार बंधे थे वो दिनेश के पेट में जा घुसा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेश गंभीर घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों की सूना पर यूपी-112 और कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंची। इस बीच दिनेश के परिवार के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायल राजेश को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।