{"_id":"68448ac2b20e10ee040bcb36","slug":"a-young-man-died-after-drowning-in-a-pond-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-145541-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तालाब में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही के पसरा-पसरी गांव में शौच को गए 24 वर्षीय ईशू की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने बताया कि ईशू को दौरा पड़ता था। शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे वह गांव में स्थित तालाब पर शौच के लिए गया था। माना जा रहा है कि दौरा पड़ने या फिर पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। इस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। उसे घर पर न देख परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
रात करीब 10 बजे के बाद युवक का शव तालाब में उतराता मिला। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि वह पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। एक भाई की करीब सात साल पूर्व मौत हो गई थी। बड़ा भाई अटल परिवार का पालन पोषण करता था। संवाद