{"_id":"6895f3952069641952034135","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-vehicle-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-150011-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
गांव धनसिंहपुर निवासी 22 वर्षीय संदीप कुमार बाइक से बृहस्पतिवार को अपनी ससुराल लखीमपुर के कस्बा मैलानी गए थे। शुक्रवार सुबह वह ससुराल से घर लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे गांव महारानीगंज और धन सिंहपुर के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक में लग जाने से संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
किसी ने संदीप की पहचान कर उनके घर सूचना दी। संदीप के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद