फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man died after being crushed by a falling kutcha wall, his mother injured

Shahjahanpur News: कच्ची दीवार गिरने से युवक की दबकर मौत, मां घायल

Mon, 04 Aug 2025 05:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being crushed by a falling kutcha wall, his mother injured
श्यामपाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
परौर। बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से कस्बा निवासी 30 वर्षीय श्यामपाल की दबकर मौत हो गई। उनकी मां मामूली रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
श्यामपाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। कच्ची दीवारों के चारों तरफ पन्नी तानकर रह रहा था। रविवार रात खाना खाने के बाद श्यामपाल व उनकी मां सुदामा चारपाई पर सो गईं। रात करीब एक बजे कच्ची दीवार भर-भराकर गिरने से श्यामपाल दब गया और उनकी मां मामूली रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

मां के शोर-शराबा करने पर गांव के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मलबा हटाकर दबे श्यामपाल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकीं थी। सोमवार सुबह कानूनगो सुखबीर सिंह ने भौतिक सत्यापन किया। परिजनों ने बताया कि श्यामपाल की पत्नी रीता बच्चों के साथ अपने मायके बलिया गई हुई है। मृतक के चार बच्चों में पल्लवी (9), ऋषभ (7), प्रतिज्ञा (4) और आयुष (1) हैं।

श्यामपाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

श्यामपाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed