{"_id":"69654e820aa3e6432203acd1","slug":"a-young-man-accused-of-burning-a-monkey-to-death-was-tied-to-a-pole-and-beaten-shahjahanpur-news-c-4-bly1052-805325-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंदर को जलाकर मारने का आरोप लगा युवक को खंभे से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंदर को जलाकर मारने का आरोप लगा युवक को खंभे से बांधकर पीटा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला जलालनगर में यादव वाली गली में धार्मिक स्थल में बंदर की मौत हो गई। आरोप है कि घायल बंदर को युवक ने जला दिया। इसी से नाराज होकर लोगाें ने युवक को पकड़कर खंभे से बांधकर पीटा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
मामला रविवार देर रात का बताया जा रहा है। आरोप है कि धार्मिक स्थल में बंदर घायल अवस्था में पड़ा था। सोमवार सुबह बंदर का जला शव मिलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने बंदर को जलाने का आरोप लगाते हुए युवक को पीटने के बाद खंभे से बांध दिया।
युवक से लोगों ने पूछताछ की, लेकिन वह कोई सही जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को बंधनमुक्त कराने के बाद हिरासत में ले लिया। उससे थाने में पूछताछ की गई। वह कभी लखनऊ तो बरेली का रहने वाला बता रहा था। मामले के वीडियो सोशल मीडिया साइट एक्स पर शाहजहांपुर पुलिस को टैग किया गया।
विज्ञापन
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि सूचना आने पर पुलिस मौके पर गई थी। हिरासत में लिया गया युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पता चला कि युवक ने बंदर को अलाव के पास लिटाया था। मामले की जांच की जा रही है।