{"_id":"68433bb0f6a913d269011c44","slug":"a-woman-was-murdered-by-slitting-her-throat-with-a-sharp-weapon-in-jalalabad-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1016-657440-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलालाबाद में धारदार हथियार से महिला की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलालाबाद में धारदार हथियार से महिला की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
जलालाबाद। गुनारा गांव में शुक्रवार की शाम विवाहिता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से पति लापता है। माना जा रहा है कि उसी ने घरेलू कलह के चलते हत्या की है।
हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के कालेगाढ़ा गांव निवासी 19 वर्षीय प्रीति की शादी पिछले साल जलालाबाद थाना क्षेत्र के गुनारा गांव निवासी अजय कुमार के साथ हुई थी। प्रीति अपने पति के साथ ससुराल वालों से अलग दूसरे मकान में रहती थी। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे गांव की एक महिला प्रीति के घर गई। महिला ने देखा कि छत पर बने कमरे के बाहर प्रीति का शव लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ा हुआ था।
महिला चिल्लाते हुए गांव में ही थोड़ी दूरी पर रह रहे प्रीति के ससुर नरेश कुमार के घर गई। नरेश रोते-बिलखते बेटे अजय के घर पहुंचे। बहू का शव पड़ा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। सीओ जलालाबाद अजय राय व थाना प्रभारी राजीव तोमर मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों पति-पत्नी अकेले ही घर पर रहते थे।
विज्ञापन
अजय पहले सब्जी बेचने का काम करता था। चार-पांच महीने से उसने काम छोड़ रखा था। इस वजह से अक्सर विवाद होता रहता था। वह घर पर ही रहता था। वारदात के बाद से उसका पता नहीं चल रहा है। पुलिस का मानना है कि उसी ने विवाद के बाद हत्या की होगी। मौके पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद नहीं हुआ है। सीओ जलालाबाद ने पति की तलाश के लिए टीम गठित की है। मोबाइल टीमों ने आसपास के गांव में अजय की तलाश की लेकिन पता नहीं चला है।
- हत्या के मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भंवरे दीक्षा अरुण, एसपी ग्रामीण