फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A woman fed up with her husband's addiction to alcohol hangs herself to death

पति के शराब पीने की आदत से तंग आकर महिला ने फंदे पर लटक कर दी जान

Tue, 05 Jul 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
A woman fed up with her husband's addiction to alcohol hangs herself to death
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव पैना खुर्द निवासी विनय कुमार की पत्नी अर्चना देवी ने रविवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। वह पति के शराब पीने का विरोध करती थी। शराब की आदत के चलते ही परिवार में रोज झगड़ा होता था।
विज्ञापन

30 वर्षीय अर्चना देवी शनिवार रात खाना खाने के बाद अपने 12 वर्षीय बेटे रितिक और पांच महीने की बेटी के साथ कमरे में लेटी थी। गर्मी अधिक होने के कारण उसका पति विनय पड़ोस में स्थित दूसरे मकान की छत पर सोया था। बच्चों के सो जाने के बाद अर्चना रात करीब 12 बजे कमरे में दुपट्टे को कुंडे में डालकर फंदे पर लटक गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच उसका बेटा रितिक जाग गया। मां का शव फंदे पर लटकता देखकर चीख पड़ा। रितिक के शोर मचाने पर विनय भी छत से उतरकर आया। रात में ही यूपी 112 पुलिस को सूचना दी गई। सिंधौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अर्चना के भाई सुभाष ने बताया कि विनय शराब पीने का आदी था। वह रोज शराब पीकर पत्नी के साथ विवाद करता था। शनिवार को भी विनय शराब पीकर आया और अर्चना से झगड़ा किया। शायद इसी वजह से उसकी बहन ने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed