फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A wedding hall and Ambedkar Park will be built in Kant at a cost of 2 crore.

Shahjahanpur News: कांट में दो करोड़ की लागत से बनेगा बरातघर और आंबेडकर पार्क

Tue, 23 Jun 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
A wedding hall and Ambedkar Park will be built in Kant at a cost of 2 crore.
नबीपुर प्रथम में आंबेडकर पार्क व बरात घर निर्माण कार्य शुरू होने से पहले निरीक्षण करती ईओ नूरजह
कांट। नगर पंचायत के वार्ड नबीपुर प्रथम में मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत करीब दो करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बरातघर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसी योजना के बजट से वहां आंबेडकर पार्क भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए राजस्व टीम ने सोमवार को वार्ड के दो गाटा नंबरों की पैमाइश कर जमीन नगर पंचायत को उपलब्ध करा दी।
विज्ञापन

निर्माण कार्य की जिम्मेदारी देने के लिए इस परियोजना के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि यह बरातघर और पार्क मोहल्ला नबीपुर समेत घनी आबादी वाले कई मोहल्लों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि स्थानीय लोगों को अब शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के लिए निजी बरातघरों की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा उनका आर्थिक बोझ कम करेगी और समय की बचत भी कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। प्रस्तावित बरातघर में हॉल, कमरे, पेयजल, शौचालय, विद्युत, पार्किंग आदि सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे बड़े आयोजन भी आसानी से संपन्न हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि बरातघर को बहुउद्देशीय केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा। इससे वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक बैठकें, सरकारी कार्यक्रम और अन्य सामुदायिक गतिविधियां भी हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed