{"_id":"68923792b90e432e5306bae3","slug":"a-villager-grazing-buffaloes-died-after-being-hit-by-a-train-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-149793-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भैंस चरा रहे ग्रामीण की ट्रेन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भैंस चरा रहे ग्रामीण की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही में रेलवे लाइन के किनारे भैंस चरा रहे ग्रामीण की ट्रेन की चपेट से आकर मौत हो गई।
मंगलवार शाम 4.30 बजे ग्राम उदारा निवासी 55 वर्षीय श्रीपाल गांव के दक्षिण दिशा से निकल रही रेलवे लाइन के किनारे अपनी भैंस चरा रहे थे। इस दौरान वह पीलीभीत से शाहजहांपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर सुनकर भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी प्रेमा देवी, पुत्र कमलेश, सचिन, प्रदीप शव को देख बिलख पड़े। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया है। संवाद
--
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त
सेहरामऊ दक्षिणी। कहेलिया रेलवे स्टेशन के पास फाटक से कुछ दूरी पर मंगलवार सुबह अप और डाउन लाइन के बीच एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर यूपी-112 पुलिस ने युवक की शिनाख्त न होने पर शव को एम्बुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज मॉरचरी में रखवा दिया। मृतक की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। युवक कत्थई रंग की शर्ट और सफेद रंग की पैंट पहने हुए हैं। किसी ट्रेन से गिरने की संभावना जताई जा रही है। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। संवाद