फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'A uniform education system will foster a sense of social harmony.'

Shahjahanpur News: ‘समान शिक्षा व्यवस्था से पैदा होगी सामाजिक समरसता की भावना’

Mon, 09 Feb 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
'A uniform education system will foster a sense of social harmony.'
माध्यमिक ​शिक्षक संघ के कार्यक्रम में ​शिक्षकों को सम्मानित करते प्रवक्त ओमप्रकाश त्रिपाठी। स्र
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) का जनपदीय सम्मेलन व शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि समान शिक्षा व्यवस्था लागू किए जाने से ही राष्ट्र में वास्तविक रूप से सामाजिक समरसता की भावना को पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में हुए आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता पूर्व प्रधानाचार्य केशव चंद्र मिश्रा ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। समाज उसका अनुसरण करता है।
विज्ञापन

उन्होंने संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. अवनीश मिश्रा ने शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला। संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि काॅन्वेंट एजुकेशन प्रणाली के रूप में विद्यमान दोहरी शिक्षा व्यवस्था को बिना समाप्त किए भारतीय संस्कृति के अनुरूप समाज में सुधार की कल्पना नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री गौरव पांडेय ने संगठन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अतिथियों ने सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों अनिल मालवीय, कमलेश द्विवेदी, नवाब अली अंसारी, मधुरिमा श्रीवास्तव, डॉ. सरिता अग्रवाल, सुमन मिश्रा को सम्मानित किया। इस मौके पर नंद किशोर मिश्रा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आलोक पांडेय, डॉ. प्रभात शुक्ला, इकबाल हुसैन उर्फ मियां ने विचार रखे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संजय कपूर, मिस्बाहुद्दीन, चंद्रवीर सिंह, ह्दयेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed