फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A truck broke the railing of the Ramganga bridge and got stuck, causing a 15-km traffic jam on the highway.

Shahjahanpur News: रामगंगा पुल की रेलिंग तोड़कर लटका ट्रक, हाईवे पर 15 किमी लंबा जाम

Tue, 02 Dec 2025 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
A truck broke the railing of the Ramganga bridge and got stuck, causing a 15-km traffic jam on the highway.
बरेली-फर्रुखाबाद मार्ग पर अल्हागंज में रामगंगा नदी पुल पर लगा जाम। संवाद
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के रामगंगा पुल पर सोमवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे फिर हादसा हो गया। फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराया और उसका करीब तीन फुट का हिस्सा नदी की ओर लटक गया। इसके बाद करीब 17 घंटे तक फर्रुखाबाद, हरदोई और शाहजहांपुर मार्ग पर करीब 15 किमी लंबा जाम लगा रहा। निबिया से शाहजहांपुर-हरदोई के रूपापुर तक करीब 15 किलोमीटर जाम लगा।
विज्ञापन

पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रक ललितपुर से मक्का भरकर बरेली जा रहा था। सोमवार सुबह ट्रक शाहजहांपुर रवाना हुआ था। पुल पर पहुंचने के बाद गड्ढे की वजह से वहां रखे डिवाइडर से टकराकर ट्रक रेलिंग तोड़कर लटक गया। टक्कर इतनी तेज हुई कि आठ-दस फुट रेलिंग टूटने के साथ ट्रक का हिस्सा पुल से नदी की ओर खतरनाक हालत में लटक गया।
विज्ञापन

ट्रक तिरछी हालत में फंस जाने से संकरे पुल पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर फर्रुखाबाद के राजेपुर और अमृतपुर के साथ अल्हागंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। वनवे करके वाहनों को निकालना शुरू किया। जाम में बसें, सैकड़ों छोटे वाहन और हजारों बाइक सवार घंटों तक फंसे रहे। इस कारण जाम में फंसे लोगों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खासी परेशानी हुई और उन्हें अपना सामान उठाकर पैदल ही पुल पार करते हुए करीब दो किमी दूर हुल्लापुर की ओर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पुल के एक तरफ अपनी सीमा में जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ वाहनों को रास्ता बनाकर फर्रुखाबाद की ओर निकाला गया।
हालांकि, इस दौरान बाइकों पर सवार लोग पुल पर आड़े खड़े ट्रक के बीच से निकलते रहे। दोपहर 12 से एक बजे के बीच कुछ कारें भी निकाली गईं, लेकिन जाम में फंसी बसों और ट्रकों को आगे निकालने की जगह नहीं मिली। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि जाम खुलवाने के लिए पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। देर शाम मालिक दूसरा ट्रक लेकर मौके पर पहुंचा। देर रात ट्रक को खाली कराया गया।

--
रामगंगा पुल पर 12 दिन में हो चुके कई हादसे

बरेली–फर्रुखाबाद हाईवे पर बना रामगंगा का पुल करीब पांच दशक पुराना हो जाने से अब जर्जर हो चुका है। पिछले करीब 12 दिनों में पुल पर कई हादसे हो चुके हैं और हर बार लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। 18 नवंबर को भी गन्ने से लदा एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गया था। गहराई में डूबा यह ट्रक निकाला नहीं जा सका है। इसके बाद भी रोडवेज बस समेत कई वाहन पुल पर पत्थरों से टकरा चुके हैं। फर्रुखाबाद के लिए अन्य कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से हाईवे के चौड़ीकरण के बाद से उस पर यातायात भी बढ़ गया है। इसीलिए रामगंगा पुल और उसके आसपास हादसे भी बढ़ गए हैं।
--
फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर क्षेत्र में जाम लगा है। पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। ट्रक हटाकर यातायात व्यवस्थित किया जा रहा है।

- राजेश द्विवेदी, एसपी
--
पुल की मरम्मत पूर्व मेें कराई जा चुकी है। एनएचएआई के अधिकारियों को रेलिंग सही कराने और अन्य सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए कहा गया है।
- रजनीश कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन

बरेली-फर्रुखाबाद मार्ग पर अल्हागंज में रामगंगा नदी पुल पर लगा जाम। संवाद

बरेली-फर्रुखाबाद मार्ग पर अल्हागंज में रामगंगा नदी पुल पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed