फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A truck broke the railing of the Ramganga bridge and fell into the river...it took 12 hours to find it.

Shahjahanpur News: रामगंगा के पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा ट्रक...12 घंटे लग गए खोजने में

Thu, 20 Nov 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A truck broke the railing of the Ramganga bridge and fell into the river...it took 12 hours to find it.
अल्हागंज में रामगंगा नदी से गिरे गन्ना भरे ट्रक की तलाश करते नाविक। संवाद
अल्हागंज। हरदोई जिले की रूपापुर चीनी मिल जा रहा गन्ने से भरा ट्रक मंगलवार रात स्टीयरिंग फेल हो जाने से पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। चालक ने ट्रक से नदी में कूदकर जान बचा ली, जबकि ट्रक पूरी तरह नदी में समा गया। ट्रक को खोजने में करीब 12 घंटे लगे।
विज्ञापन


मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव रुस्तमपुर निवासी चालक राजपाल ने बताया कि ट्रक में 180 क्विंटल गन्ना लदा था। ट्रक संभल के थाना हयातनगर के गांव सराय टीन निवासी संजीव गुप्ता का है। वह बदायूं के गुलरिया से गन्ना लेकर हरदोई की रूपापुर चीनी मिल जा रहा था। मंगलवार रात जैसे ही पुल पर पहुंचा,रात करीब नौ बजे स्टीयरिंग फेल हो जाने से ट्रक पुल की दाईं रेलिंग की ओर बढ़ने लगा।
विज्ञापन


चालक ने ट्रक के गिरने से पहले ही नदी में छलांग लगा दी। ट्रक करीब 10 मीटर तक रेलिंग तोड़ता हुआ 30 फुट नीचे रामगंगा नदी में जा गिरा। ट्रक चालक तेज बहाव में करीब तीन किलोमीटर दूर जाकर रामगंगा से निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराहट में ट्रक चालक ने रात में किसी से मदद लेने अथवा पुलिस को सूचना देने की जरूरत नहीं समझी। पुल के पास ही बाबा वाले धाम के नाम से विख्यात एक मंदिर के अहाते में जाकर सो गया।

इस बीच, पुल के पास ही एक खोखे में चाय बेचने वाले बालिस्टर सिंह ने पुल पर जाकर नीचे देखा तो पानी के सिवा कुछ नजर नहीं आया। जानकारी पाकर पहुंचे सीओ और नायब तहसीलदार को बालिस्टर ने बताया कि रात में पुल से तेज आवाज होने पर पता चला कि कोई भारी वाहन गिरा है। सुबह करीब नौ बजे ट्रक खोजा जा सका। ट्रक निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई पर अधिक गहराई होने से ट्रक को निकाला नहीं जा सका। रामगंगा नदी पुल पर बीचो-बीच में बड़ा गड्ढा हो गया है। चालक राजपाल का कहना है कि उस गड्ढे को बचाने में ही स्टीयरिंग फेल हो गया।

--

तीन किमी तक बहने के बाद बाहर निकला चालक

चालक राजपाल ने बताया कि वह बदायूं के गुलरिया से शाम 6 बजे ट्रक को लेकर निकला था। रामगंगा में गिरने के बाद वह करीब तीन किलोमीटर तक बहता हुआ चला गया। किसी तरह तैरकर वह झाड़ियां पकड़कर रामगंगा से बाहर निकला, फिर रामगंगा के किनारे चलता हुआ पुल के नीचे पहुंचा। वहां साधु के आश्रम में शरण ली। वह ठंड से कांप रहा था। इससे साधु ने आग जलाकर उसे तपाया तब कुछ राहत मिली।

--

ट्रक निकालने में दिक्कत

पुलिस ने रात को ही फर्रुखाबाद से गोताखोर बुलाने के लिए कॉल किया। गोताखोरों ने नदी में मगरमच्छ का हवाला देकर नदी में जाने से मना किया। सुबह 6 गोताखोर पहुंचे। वहीं नाव से एक व्यक्ति ट्रक के पास पहुंचा। नदी में कूदा और गन्ना निकालकर बाहर लाया।
--

नदी में पूरी तरह डूबे ट्रक को बाहर निकालना हुआ मुश्किल

चालक ने ट्रक को निकालने के लिए क्रेन मंगवाने की गुजारिश की, लेकिन जर्जर पुल पर क्रेन लाकर ट्रक को निकालने में खतरा देख सीओ ने हिदायत दी कि पुल पर किसी भी दशा में क्रेन को नहीं लाया जाए। ऐसा करने से पुल को क्षति होने के साथ इस प्रयास में जुटे लोगों की भी जान को खतरा हो सकता है। रेतीले किनारे तक क्रेन ले जाना और उससे ट्रक को बाहर खींचना भी संभव नहीं हो सका। गन्ने के भारी बोझ के कारण ट्रक रामगंगा में इतनी गहराई तक समा गया है कि उस पर किसी व्यक्ति के खड़े होने पर केवल उसके कंधे दिख रहे हैं।


--

ट्रक के गिरने से पुल के जिस हिस्से की रेलिंग टूटी है, उधर की लेन पर यातायात रोककर दूसरी लेन से दोनों ओर के वाहन बारी-बारी निकाले जा रहे हैं। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उस पर किसी क्रेन अथवा अन्य वाहन को लाकर उससे नदी में डूबे ट्रक को खींचने का प्रयास नहीं किया जाए।

-अजय कुमार राय, सीओ, जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed