{"_id":"690909bb1361e335100aa5da","slug":"a-tiger-killed-a-bull-in-rath-village-of-khutar-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-156710-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुटार के गांव राठ में बाघ ने सांड़ को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुटार के गांव राठ में बाघ ने सांड़ को मार डाला
विज्ञापन
खुटार के गांव राठ में बाघ के हमले में मृत सांड़ को देखते वनकर्मी और गांव के लोग। संवाद
खुटार। गांव राठ में बाघ ने सांड़ को मार डाला। सूचना पर वनकर्मियों की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। सांड़ के शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद दफन करा दिया गया।
राठ निवासी संजय कुमार का गांव के पास ही खेत है। सोमवार सुबह संजय खेत पर पहुंचे तो काफी गन्ना टूटा पड़ा मिला। पास जाकर देखने पर एक सांड़ का अधखाया शव भी पड़ा मिला। संजय के शोर मचाने पर आसपास के काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी वनकर्मियों को भी दी गई। वनकर्मी मौके पर पहुंचे और पगमार्क ट्रेस किए और गांव के लोगों को खेतों में काम करते समय सतर्कता बरतने की सलाह दी।
राठ के रमेश चंद्र, रामबहादुर, कृष्ण कुमार, अर्जुन, विजय कुमार, सुरेश, राजीव, मनोज ने बताया कि गांव राठ, रायपुर पटियात, बरवटपुर, हिमंचलपुर के आसपास एक माह से बाघ देखा जा रहा है। बाघ कई छुट्टा पशुओं को मार चुका है। 21 सितंबर को बाघिन के हमले में गांव रायपुर पटियात के श्यामपाल घायल भी हो गए थे। बाघ के घूमने से खेतों में काम करते समय किसान अनहोनी को लेकर परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
--
जंगल पास होने के कारण बाघ अक्सर खेतों की ओर आ जाते हैं। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम को लगातार कांबिंग करने के निर्देश दिए गए है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
- मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार