फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A teenager who went fishing died by drowning his maternal grandfather also died of shock

एक साथ निकले दो जनाजे: मछली पकड़ने गए किशोर की डूबने से मौत, सदमे में नाना ने भी दम तोड़ा

Thu, 04 Jul 2024 11:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Jul 2024 11:11 PM IST
सार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार को शव घर में पहुंचा। नाती शाहनूर के शव को देखकर नाना बेचेशाह ने सदमे से दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
A teenager who went fishing died by drowning his maternal grandfather also died of shock
नाती के मौत के बाद नाना की भी गई जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के शाहजहांपुर के शाहबाजनगर रोड स्थित मदरसा जामिया फातिमा के पास रहने वाले अख्तर के 13 साल के पुत्र शाहनूर की ढाका तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह अपने मोहल्ले के दोस्त के साथ मछली पकड़ने के लिए गया था। उसकी मौत के सदमे से नाना बेचेशाह ने भी दम तोड़ दिया। गुरुवार को नाना और नाती का जनाजा एक साथ निकला तो मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब पांच बजे शाहनूर दोस्त के साथ मोहल्ले में स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। वहां मछली न मिलने पर दोनों मोहल्ला निसरजई में रेलवे लाइन के किनारे ढाका तालाब की ओर चले गए। गहराई में जाने से शाहनूर पानी में डूब गया। उसके डूबने के बाद दोस्त वहां से भाग आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद तक शाहनूर के घर न लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की। रिश्तेदारियों में पता करने पर कोई सुराग नहीं मिला। शाम को अशफाक नगर चौकी पर तहरीर दी गई। दरोगा ने मोहल्ले में पहुंचकर शाहनूर के साथ गए किशोर से पूछताछ की तो उसने ढाका तालाब में डूबने की जानकारी दी। इसके बाद तालाब में तलाश शुरू की गई। सदर इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बमुश्किल रात करीब एक बजे उसका शव बरामद किया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार को शव घर में पहुंचा। नाती शाहनूर के शव को देखकर नाना बेचेशाह ने सदमे से दम तोड़ दिया। मृतक के भाई अफजाल ने बताया कि बेचेशाह का शाहनूर से काफी स्नेह था। वह उसका काफी ख्याल रखते थे। शाम को दोनों के जनाजे एक साथ निकले तो लोगों की आंखें भर आईं। उन्हें पास के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। शाहनूर चार भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed