{"_id":"66a79297273f1f16f202df40","slug":"a-teenager-was-molested-the-mother-caught-the-accused-and-handed-him-over-to-the-police-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-123811-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किशोरी से छेड़खानी, मां ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किशोरी से छेड़खानी, मां ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। नेशनल हाईवे के मुख्य चौराहे पर बाइक सवार युवकों ने 16 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी की। बाद में किशोरी की मां ने अन्य लोगों की मदद से युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
खुदागंज मार्ग स्थित गांव की किशोरी अपनी मां के साथ मीरानपुर कटरा में दवा लेने आई थी। दवा लेने के उपरांत घर जाने के लिए मुख्य चौराहे पर मां-बेटी इंतजार कर रहीं थी। तभी बरेली जिले के थाना फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा निवासी अचल गंगवार अपने दोस्त के साथ बाइक से किशोरी के पास आया।
युवक ने किशोरी का हाथ पकड़कर छोड़खानी की और जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश की। किशोरी की मां ने शोर मचाते हुए बाइक सवार एक युवक की कमर पीछे से पकड़ ली। चीख-पुकार सुनकर चौराहे पर लोगों ने अचल गंगवार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इस बीच उसका दोस्त बाइक लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर गौरव त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अचल गंगवार व उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भागे आरोपी की तलाश की जा रही है।