{"_id":"6ac8dc3bfaefb19e9a0b033e","slug":"a-story-entangled-in-love-separation-and-murder-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-186977-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रेम, जुदाई और कत्ल के बीच उलझी ‘कहानी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रेम, जुदाई और कत्ल के बीच उलझी ‘कहानी’
विज्ञापन
गांधी भवन प्रेक्षागृह में नाटक का मंचन करते रंगकर्मी। संवाद
गांधी भवन में यूथ थिएटर की ओर से किया गया नाटक का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। गांधी भवन प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार रात यूथ थियेटर की ओर से नाटक ‘कहानी’ का मंचन किया गया। नाटक में प्रेम, जुदाई और अपराध के बीच उलझे रिश्तों को कलाकारों ने अपने अभिनय से जीवंत किया।
नाटक के लेखक, निर्देशक, परिकल्पनाकार और मुख्य किरदार की भूमिका में शादान खान रहे। नाटक की कहानी लेखक अरमान और आयत के इर्द-गिर्द घूमती है। अरमान आयत से प्रेम करता है, लेकिन आयत का निकाह मिर्जा से हो जाता है। इसके बावजूद अरमान का उसके प्रति प्रेम खत्म नहीं होता। जुदाई में वह खुद को एक कमरे में कैद कर लेता है। धीरे-धीरे उसके भीतर नकारात्मक विचार जन्म लेते हैं और वह आयत की हत्या कर देता है।
इसके बाद आयत का पति सुल्तान मिर्जा सुबूतों के साथ अरमान के सामने पहुंचता है। वह अरमान को दो विकल्प देता है कि या तो वह उसे गोली मारे या खुद को खत्म कर ले। इसके बाद गोली चलने की आवाज आती है और पर्दा गिर जाता है।
विज्ञापन
नाटक में अरमान की भूमिका शादान खान, आयत की भूमिका संजना सक्सेना और सुल्तान मिर्जा की भूमिका निखिल मिश्रा ने निभाई। अभिषेक शर्मा ने परिंदा के किरदार का निर्वहन किया। सुमित वर्मा और आशीष वर्मा ने भी प्रभावी अभिनय से छाप छोड़ी।
वेशभूषा श्रेया वर्मा, संगीत संचालन मुस्कान दीक्षित, रूपसज्जा प्रिया वर्मा, प्रकाश व्यवस्था जितिन मिश्रा और मंच सज्जा यशदेव शर्मा की रही। प्रस्तुति प्रबंधक मनोज मंजुल रहे। पात्र परिचय डॉ. इंदु अजनबी ने कराया। कार्यक्रम में कदीर शाह, रोहित अरोरा, सिराज मंसूरी आदि मौजूद रहे।