फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A statue of Lord Parashurama will soon be installed at Ramtal Sarovar.

Shahjahanpur News: रामताल सरोवर में जल्द स्थापित होगी भगवान परशुराम की मूर्ति

Thu, 16 Apr 2026 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
A statue of Lord Parashurama will soon be installed at Ramtal Sarovar.
कलक्ट्रेट में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात करते ब्रह्म कॉर्पोरेशन के निदेशक सीपी त्रिप
जलालाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास से भगवान परशुराम के मंदिर के सामने स्थित प्राचीन रामताल सरोवर में बहुत जल्द भगवान परशुराम की मूर्ति लगाए जाने की परिकल्पना साकार होगी। दो दिन पहले मूर्ति निर्माण से जुड़ी टीम ने यहां पहुंचकर प्रस्तावित कार्यस्थल देखने के साथ मौके की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री के आग्रह पर मूर्तिकारों की टीम के साथ पुणे से आए ब्रह्म कॉर्पोरेशन के निदेशक सीपी त्रिपाठी ने गत सोमवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात की थी। इस दौरान टीम ने मूर्ति स्थापना से संबंधित कई बिंदुओं पर डीएम से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री से इस बारे में कई बार वार्ता हो चुकी है। इसके तहत परशुराम मंदिर के सामने स्थित रामताल सरोवर के बीच विशेष पत्थर से निर्मित भगवान परशुराम की भव्य मूर्ति को आकर्षक सजावट के साथ स्थापित कराया जाएगा। इस बारे में वह देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार शाहीर चेतन और रविंद्र हिंगे से मूर्ति बनाने को लेकर चर्चा कर चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जलालाबाद के ही निवासी हैं और केंद्रीय राज्यमंत्री के आग्रह और उनके मार्गदर्शन में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित करने को प्रेरित हुए हैं। उन्होंने बताया कि रामताल में स्थापित होने वाली मूर्ति की ऊंचाई 21 फुट होगी। सरोवर में मूर्ति लगाए जाने को दस फुट ऊंचा चबूतरा भी बनाया जाएगा। इसे मिलाकर मूर्ति की ऊंचाई 31 फुट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विशेष पत्थर से महाराष्ट्र से बनकर आने वाली इस मूर्ति का वजन करीब 40 से 50 टन होने का अनुमान है। मूर्तिकार चेतन का परिवार लगभग पांच पीढ़ियों से यह कार्य करता आ रहा है। खास यह है कि केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास से भगवान परशुराम की जन्मस्थली के विकास और सरोवर को आकर्षक बनाने के लिए 30 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदेश सरकार ने मंजूर की थी। इस धनराशि से मंदिर प्रांगण सहित सरोवर के किनारे कई कार्य पहले से कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed