फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A shopping complex will be built in the premises along with the bus station building in Kant.

Shahjahanpur News: कांट में बस स्टेशन भवन के साथ परिसर में बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स

Wed, 14 Jan 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 14 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
A shopping complex will be built in the premises along with the bus station building in Kant.
कांट का रोडवेज बस अड्डा। संवाद
कांट। कस्बे के लोगों को लिपुलेख-भिंड हाईवे के किनारे रोडवेज स्टेशन परिसर में नए भवन के साथ अन्य कई सौगातें भी मिलेंगी। इसके लिए सरकार से स्वीकृत बजट से स्टेशन परिसर में अत्याधुनिक शॉपिंग कांप्लेक्स, बहुमंजिली वाहन पार्किंग और खानपान की सुविधा के लिए फूड प्लाजा भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

यहां रोडवेज परिसर में बना स्टेशन का पुराना भवन जर्जर हो चुका है। वहां यात्रियों के लिए जुटाई गई सुविधाएं भी कबाड़ में बदल चुकीं हैं। स्टेशन परिसर के सामान की सुरक्षा के लिए परिवहन निगम का एक चौकीदार नियुक्त था, लेकिन अब उसे भी हटा दिया गया है। कई वर्ष से रोडवेज बसें भी स्टेशन के अंदर आने के बजाय हाईवे से ही यात्रियों को लेकर आगे निकल जाती हैं। इस कारण यहां के लोगों को हाईवे के किनारे खड़े होकर बसों की प्रतीक्षा करनी पड़ती थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद कुमार सिंह ने पिछले दिनों प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंट करके उन्हें कांट में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टेशन भवन का निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया था। परिवहन मंत्री ने विधायक के प्रस्ताव पर इसके लिए आठ करोड़ 97 लाख 52 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। इसी बजट से आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टेशन के नए भवन का निर्माण होने पर से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टेशन के नए भवन को मल्टी-लेवल वाहन पार्किंग, एयर कंडीशनर वेटिंग हॉल, इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग सिस्टम और शाॅपिंग कांप्लेक्स आदि आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस किया जाएगा। बिजली और पेयजल की सुविधाओं काे भी पहले से बेहतर बनाया जाएगा। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

000

वर्जन
मुख्यमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत कांट में रोडवेज बस स्टेशन का पुनर्निर्माण जल्द शुरू होगा। वहां मल्टी स्टोरी पार्किंग बनने से हाईवे पर जाम की समस्या कम होगी और यात्रियों को फूड प्लाजा में खानपान की सुविधा मिलेगी। बहुत जल्द भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य की शुरुआत होगी।
-अरविद कुमार सिंह, विधायक, ददरौल विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed