फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A series of faults, people yearned for electricity for seven hours

Shahjahanpur News: फॉल्ट की लगी झड़ी, सात घंटे तक लोग बिजली के लिए तरसे

Tue, 18 Jun 2024 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 18 Jun 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
A series of faults, people yearned for electricity for seven hours
शाहजहांपुर। शहर के निगोही राेड उपकेंद्र पर रविवार की रात फॉल्ट की झड़ी लग गई। ओवरलोडिंग के चलते बंच लाइन जलने और ट्रांसफार्मर की लीड जलने से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। सात घंटे तक उपभोक्ता बिजली के लिए तरसते रहे। रात 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

रविवार शाम पांच बजे उपकेंद्र के 100 केवी ट्रांसफार्मर पर बिल्ली कूदने से एक घंटे का शटडाउन लेकर कार्य कराया गया। बिजली आने पर कुछ देर ही लोग राहत की सांस ले पाए थे कि शुजात खां की पुलिया के पास बंच लाइन में आग लग गई। इससे निसरजई फीडर के करीब दो हजार कनेक्शनधारक परेशान हो गए। बिजली गुल होने से भीषण गर्मी में लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

रात साढ़े 11:30 बिजली आने के पांच मिनट बाद एक मीनार वाली मस्जिद के पास ट्रांसफार्मर की लीड जल गई। उसे करीब 20 मिनट के बाद जोड़ने पर फिर से वहीं पर फॉल्ट आ गया। रात साढ़े 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात कच्चा कटरा के पास रखे ट्रांसफार्मर में ओवरलोडिंग के चलते आग लग गई। करीब तीन घंटे के बाद ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति को बहाल किया गया।
-----------------
ग्रामीण क्षेत्रों में भी चरमराई बिजली आपूर्ति

जलालाबाद। नगर के बारहपत्थर रोड पर स्थित कांशीराम काॅलोनी में करीब नौ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इस कारण वहां रहने वाले करीब 150 परिवार गर्मी से जूझकर बेहाल हो गए।
कॉलोनी के राकेश, रामराज, रिंकू, अनूप, राजवीर व गुड्डू ने बताया कि रविवार की रात करीब तीन बजे अचानक बिजली चली गई और सोमवार दोपहर एक बजे आई। इस काॅलोनी की लाइन पाली फीडर से जुड़ी है। गांव शुजावलपुर में इसी लाइन का तार टूटने से ग्रामीण हेतराम की मौत हो गई। लगातार नौ घंटे बिजली ठप रहने से काॅलोनी में रहने वाले लोग गर्मी के साथ पानी की आपूर्ति न मिलने से बेहाल हो गए।
एसडीओ पीसी सागर ने बताया कि तेज हवा चलने के कारण दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर पाली फीडर की सप्लाई बंद रखी गई। यही नहीं, रविवार रात करीब दस बजे हाईटेंशन लाइन का बिजली उपकेन्द्र स्थित 33 केवीए का केबल बॉक्स फट जाने से डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक पूरे नगर की सप्लाई ठप रही। करीब छह हजार उपभोक्ता आधी रात तक परेशान रहे। देर रात करीब साढ़े 11 बजे सप्लाई शुरू हो गई।
खुदागंज : निगोही मोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग
खुदागंज। नगर में निगोही मोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर में रविवार रात अचानक आग लग गई। लोगों ने लाइनमैन को फोन किया, लेकिन फोन कॉल रिसीव नहीं की गई। ट्रांसफार्मर जलने से नगर में लगभग 300 घरों में इस भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। लोगों ने नया ट्रांसफार्मर जल्द लगाने की मांग की है। संवाद


00000
निगोही में विद्युत उपकेंद्र का ग्रामीणों ने किया घेराव
निगोही। सोमवार सुबह से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ ग्राम विरासिन, जहानपुर, गढ़ा, महमदपुर, नेकपुर, बिरसिंहपुर, चौड़ेरा, कबीर चक, प्रहलादपुर आदि कई गांवों के ग्रामीण दोपहर को विद्युत उपकेंद्र पर इकट्ठा हो गए और नारेबाजी कर उपकेंद्र का घेराव कर लिया। ड्यूटी पर मौजूद एसएसओ लक्ष्मण सिंह बिजली आपूर्ति बंद करके चले गए। ग्रामीणों की मांग थी कि उनको रोस्टर के हिसाब से बिजली सप्लाई दी जाए। ग्रामीणों ने उपकेंद्र की सप्लाई भी बंद करा दी और अवर अभियंता को बुलाने पर अड़ गए। बाद में शाहजहांपुर से अवर अभियंता को पुलिस साथ लेकर आई। जेई ने बिजली आपूर्ति में जल्द सुधार कराने का भरोसा दिया। उनके आश्वासन पर ग्रामीण घरों को लौट गए। अधिशासी अभियंता केएन पांडेय ने बताया कि आंधी से अधिकांश लाइनें टूट गई हैं, जिन्हें तेजी से ठीक कराया जा रहा है। एक्सईएन पांडेय के अनुसार ओवरलोडिंग के चलते फाल्ट ज्यादा आ रहे हैं। संवाद

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed