फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report was filed against the brother's wife and family members for taking away the jewelry.

Shahjahanpur News: भाई की पत्नी और परिजनों पर दर्ज कराई जेवर ले जाने की रिपोर्ट

Sat, 06 Dec 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A report was filed against the brother's wife and family members for taking away the jewelry.
पुवायां। गांव जेबा निवासी संदीप सिंह ने भाई की पत्नी सहित कई लोगों पर घर से जेवर और नकदी ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संदीप सिंह ने बताया कि उनके भाई मंजीत सिंह की शादी आठ माह पूर्व कस्बा मीरानपुर कटरा निवासी गरिमा देवी से हुई थी। एक माह पूर्व उनके घर दावत थी। दावत में भाई के ससुर अशोक, सास सुहागवती, साली महिमा भी आए थे। दावत के अगले दिन मां की तबीयत खराब होने पर वह इलाज कराने के लिए लखनऊ चले गए।
इस बीच भाई के ससुराल के लोगों ने घर में रखे संदीप, संदीप की मां और पत्नी के नौ लाख रुपये के जेवर और 2.76 लाख रुपये की नकदी निकाल ली और बिना बताए चले गए। भाई की पत्नी भी अपना लगभग आठ लाख रुपये कीमत का जेवर लेकर चली गई।
विज्ञापन

वापस आने पर उनको जानकारी हुई तो अशोक ने कहा कि जेवर धोखे से आ गया है, जल्द ही आकर वापस कर देंगे। 20 दिन बाद भी भाई की पत्नी वापस नहीं आई। तीन नवंबर को उन्होंने कॉल कर भाई की पत्नी से जेवर, नकदी वापस लेकर आने के लिए कहा तो उन्होंने रिश्ता खत्म होने की बात कहते हुए जेवर, नकदी वापस करने से मना कर दिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed