फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report has been filed in the case of abetting suicide

Shahjahanpur News: आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 Jun 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed in the case of abetting suicide
पुवायां। गांव मुड़िया वैश्य निवासी राहुल की पत्नी मीनाक्षी के फंदे से लटक कर जान देने के मामले में पति सहित तीन लोगों पर आत्महत्या को विवश करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद मीनाक्षी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। राहुल ने पत्नी के टीबी की बीमारी से परेशान होने के कारण आत्महत्या कर लेने की बात पुलिस को बताई थी तो मीनाक्षी के पिता ओमप्रकाश ने पुत्री का उत्पीड़न करने और आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम में मौत कारण लटकना पाया गया था। मीनाक्षी के पिता लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव गौहनिया निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मीनाक्षी की शादी सात वर्ष पूर्व पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी राहुल के साथ की थी। राहुल किसी अन्य युवती से बात करता था। मीनाक्षी मना करती थी तो उसको प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह से पुत्री उनके पास मायके में रह रही थी। नाै मई को राहुल पुत्री को विदा करा ले आया था। राहुल ने फिर दूसरी युवती से बात की तो मीनाक्षी ने एतराज जताया। इस पर राहुल ने पुत्री को प्रताड़ित किया और जमकर पीटा था। इस कारण पुत्री ने दो जून को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

जानकारी होने पर वह पुत्री के घर आए तो शव जमीन पर पड़ा मिला था। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार राहुल, राहुल के भाई सुधीर उर्फ अनुज और परिजन सौरभ पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed