{"_id":"6931c30484a9717d6f0c321d","slug":"a-report-has-been-filed-for-attempting-to-convert-a-person-to-another-religion-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-159469-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धर्मपरिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धर्मपरिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
अल्हागंज। विहिप नगर अध्यक्ष रामजी मिश्रा ने धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुराना साहबगंज निवासी मान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर अध्यक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि क्षेत्र के लोगों से उन्हें सूचना मिली थी कि पुराना साहबगंज निवासी मान सिंह अपने घर पर हर रविवार को ईसाई धर्म की सभा करता है। इस दौरान लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाता है। आरोप है कि मान सिंह ने अल्हागंज के मोहल्ला बगिया निवासी एक व्यक्ति को शादी कराने, मकान बनवाने और आर्थिक सहायता देने का लालच दिया।
30 नवंबर की दोपहर वह व्यक्ति मान सिंह के घर गया। मान सिंह के घर पर कई महिलाएं मौजूद थीं। वह लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए कह रहा था। उसके घर में धार्मिक पुस्तकें भी थीं। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।