{"_id":"6907b5062a8e70b5c900014b","slug":"a-report-has-been-filed-against-four-youths-who-created-a-ruckus-at-the-shri-ram-barat-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-156620-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: श्रीराम बरात में हंगामा करते चार युवकों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: श्रीराम बरात में हंगामा करते चार युवकों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
अल्हागंज। श्रीराम बरात के दौरान गाली-गलौज और हंगामा करने के साथ ही सोशल मीडिया पर रामलीला को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का मामला गर्मा गया है। इस मामले में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया कि 31 अक्तूबर की शाम श्रीराम बरात के दौरान इंद्रजीत परमार ने अपनी दुकान के आगे कुछ कुर्सियां डाल रखी थीं। शोभायात्रा की झांकियां निकलने के दौरान इंद्रजीत समेत वहां बैठे राजू राठौर, अजय चंदेल और हरप्रीत त्रिपाठी ने भस्मासुर की झांकी रोक ली। झांकी आगे बढ़ाने का प्रयास करने पर चारों गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो गए।
तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने सोशल मीडिया पर रामलीला को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। मेला कमेटी के अध्यक्ष ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपियों के पास एक रिवाल्वर और राइफल भी थी। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था। बताते हैं कि वादी और प्रतिवादी भाजपा से जुड़े हैं। थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद