फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report has been filed against four people in the case of the death of a youth

Shahjahanpur News: युवक की मौत के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 06 Sep 2025 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against four people in the case of the death of a youth
खुटार। गांव नवदिया प्रेमराज निवासी करनैल सिंह 23 अगस्त की सुबह घर में मृत पाए गए थे। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा प्रिजर्व किया गया था। करनैल के भाई रणजीत सिंह ने भाभी समेत चार लोगों के खिलाफ भाई को परेशान कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रणजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई करनैल सिंह की शादी अल्हागंज के गांव नगला हल्लू निवासी बलजिंदर कौर से हुई थी। भाई-भाभी के बीच विवाद चल रहा था। भाभी उनके भाई को बिना किसी कारण के प्रताड़ित कर रहीं थीं और समाज में अपमानित करतीं थीं।
विज्ञापन

भाई के साले अवतार सिंह और सलहज सतनाम कौर ने 22 अगस्त को भाभी से मोबाइल पर काफी देर तक बातचीत की थी। भाई करनैल सिंह पत्नी और पुत्री को साथ में रहने के लिए कहते थे, लेकिन भाभी बलजिंदर कौर, भाभी के पिता दलवीर सिंह, भाई अवतार सिंह, भाभी सतनाम कौर ने भाई करनैल को फोन पर काफी अपमानित करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और आत्महत्या करने के लिए उकसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के बाद भाई करनैल सिंह काफी परेशान हो गए और बताया कि उनको काफी प्रताड़ित किया जा रहा है और उनका जीवित रहना संभव नहीं है। काफी समझाने के बाद भी भाई ने 22 अगस्त की रात में आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed