फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report has been filed against five people, including the husband, for dowry harassment.

Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 26 Nov 2025 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed against five people, including the husband, for dowry harassment.
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर रुस्तमपुर गांव के अनवर की गर्भवती पुत्री शमा को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने शमा की तहरीर पर कायमगंज, फर्रुखाबाद क्षेत्र के गांव चिलसरी निवासी उसके पति अहमद रजा के अलावा सास सितारा, ससुर अब्दुल रजा और परिवार के ही रईस तथा हनीफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शमा ने बताया कि शादी में घरवालों ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष के लोग एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर परेशान करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर एक वर्ष के बेटे सहित गर्भवती हालत में ससुराल से भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ के लिए आरोपियाें को थाने बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed