फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report has been filed against a Facebook friend for trying to break up a marriage.

Shahjahanpur News: फेसबुक के दोस्त पर शादी तुड़वाने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 14 Oct 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against a Facebook friend for trying to break up a marriage.
खुटार। फेसबुक के दोस्त पर शादी तुड़वाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एक गांव की युवती ने बताया कि कुछ साल पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती सीतापुर के गांव दिबियापुर में रहने वाले सूरज वर्मा से हुई थी। फेसबुक से दोस्ती होने की वजह से उसकी सूरज से चैटिंग होनी शुरू हो गई। सूरज कई बार उससे मिलने उसके गांव भी आया। अब कुछ माह पहले उसके परिवार वालों ने उसकी शादी करने के लिए एक लड़का देखा तो सूरज उसमें बाधा पहुंचाने लगा।

आरोप है कि इस दौरान सूरज ने कई बार जहां उसका रिश्ता हुआ, वहां जाकर अनर्गल आरोप लगाते हुए शादी तुड़वा दी। उसने इसकी शिकायत सूरज से की तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कई बार मारपीट करने और अंजाम भुगतने की धमकी दी। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed