फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report has been filed against 11 people in connection with the stone-pelting and firing incident.

Shahjahanpur News: पथराव और फायरिंग के मामले में 11 लोगों पर दर्ज की गई रिपोर्ट

Sun, 08 Feb 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against 11 people in connection with the stone-pelting and firing incident.
पुवायां। गांव खिरिया पाठक में मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में दूसरे दिन 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने शनिवार को गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव निवासी ममनून खां शुक्रवार को नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकले तो पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही सात लोगों ने उनको घेरकर मारपीट की थी। बचाने आई मां ताजीम बेगम और चाची फूल बी से भी मारपीट की गई। बाद में पथराव और फायरिंग में ममनून खां और ताजीम बेगम गाेली लगने से और फूल बी पथराव में गंभीर घायल हो गईं थीं। सीएचसी लाए जाने के बाद तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि ममनून खां के पिता मोमीन खां की ओर से गांव के ही रबील हसन, अमन अली, अजमेरुल हसन, समीर हसन, रोजे अली, आसिफ, शहीद हसन, आमिर हसन, शमशुल हसन उर्फ छुट्टके, इसरत अली, शब्बीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोमीन के अनुसार उनके पुत्र ममनून से पुरानी रंजिश में मस्जिद के अंदर मारपीट की गई। ममननू ने भागकर जान बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पीछाकर पथराव और फायरिंग कर दी। फायरिंग और पथराव से ममनून के अलावा उनकी पत्नी और भाई की पत्नी घायल हुए हैं।

एसपी ग्रामीण ने शनिवार को मौका मुआयना कर लोगों से घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस दो लोगों से पूछताछ कर रही है। आरोपी घरों से गायब हैं।
--
घायल ममनून के पिता मोमीन खां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed