फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A relationship was fixed for the daughter... then the mother herself got married to the young man

Shahjahanpur News: पुत्री के लिए तय किया रिश्ता...फिर मां ने ही युवक से रचा ली शादी

Tue, 03 Jun 2025 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
A relationship was fixed for the daughter... then the mother herself got married to the young man
देवकली (शाहजहंपुर)। पुत्री के लिए रिश्ता देखने गई चार बच्चों की मां अपने से आधी उम्र के लड़के को दिल दे बैठी। फोन पर बातचीत करने के दौरान दोनों में अपनी शादी करने को लेकर सहमति बन गई। उधर, बेटी ने भी मां की शादी की हामी भर दी। मां से बोली- पहले तू शादी कर ले, मेरी बाद में हो जाएगी। बेटी और लड़के के घरवालों की सहमति पर दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन

महिला की आयु करीब 45 वर्ष है। उसके पति का तीन वर्ष पहले निधन हो चुका है। तब से वह ससुराल में ही चारों बच्चों के साथ रह रही है। बच्चों में सबसे बड़ी बेटी लगभग 20 वर्ष की है और तीन बेटे भी हैं। बताते हैं कि बेटी का रिश्ता तय करने के बाद वह युवक से बातें करने लगी। इस बीच दोनों के बीच प्रेम हो गया।
विज्ञापन

उसकी बेटी ने भी मां से कह दिया कि वह अपनी शादी कर ले, उसका विवाह बाद में हो जाएगा। बाद में दोनों पक्षों की सहमति पर चार दिन पूर्व शाहजहांपुर के एक मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला डालकर शादी रचा ली। शादी के बाद महिला दूसरे पति को साथ लाने के बजाय अकेली अपने गांव पहुंची। हालांकि, गांव में रहने वाले महिला के परिजनों ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed