फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A public awareness campaign will commence on the 5th to mark the completion of 12 years of the Central Government.

Shahjahanpur News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पांच से चलेगा जन जागरूकता अभियान

Fri, 05 Jun 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A public awareness campaign will commence on the 5th to mark the completion of 12 years of the Central Government.
विकास भवन सभागार में ​जिला प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप जानकारी देते हुए। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पांच से 21 जून तक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान के अंतर्गत केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाए। उन्होंने प्राकृतिक खेती कार्यशाला के लिए आमंत्रित की जा रही किसानों की सूची भी उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस दौरान पुवायां विधायक चेतराम, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, एमएलसी सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
डीएम ने दी अभियान की जानकारी
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री की अपील पर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जाएगा। इसमें जनपद में आठ लाख 64 हजार पौधे लगाए जाएंगे। आठ जून को विशेष जनसंपर्क विशेष जनसंपर्क अभियान, 11 जून को मीडिया संबोधन और संवाद, 14 जून को जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला प्रत्येक विकास खंड में तीन दिन तक आयोजित किया जाएगा। 16 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, 17 जून को विकास प्रदर्शनी, 18 और 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग और ग्रामीण क्षेत्र में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed