फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A procession was taken out with the slogan 'Marhaba ki aadat sarkar'

Shahjahanpur News: सरकार की आमद मरहबा... के नारे के साथ निकला जुलूस

Tue, 17 Sep 2024 05:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 17 Sep 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out with the slogan 'Marhaba ki aadat sarkar'
तिलहर में बारावफात के जुलूस में नात पढ़ते हुए चलते लोग। स्रोत : जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। बारावफात सोमवार को अकीदत और अहतराम के साथ मनाया गया। पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश पर मुस्लिम बहुल इलाकों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। तकरीक दावत-ए-इस्लामी हिंद की ओर से जुलूस-ए-मिलाद पूरी शान के साथ निकाला गया। लोगों ने सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाए।
विज्ञापन

स्टेशन वाली नूरी मस्जिद में शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम की मोहब्बत ईमान के लिए जरूरी है। उन्होंने जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस स्टेशन रोड से होते हुए निगोही रोड, दिलाजाक, पुवायां रोड, रोडवेज बस अड्डा, टाउन हाल, लाल इमली चौराहा, घंटाघर होते हुए अंटा चौराहा स्थित कटहल वाली मस्जिद के पास मैदान पर पहुंचा। अंत में सामूहिक दुआ में देश की सरहदों की सुरक्षा, दहशतगर्दों का खात्मा और अमनों-अमान की दुआ की गई। संगठन के जिला निगरा हाफिज अनीस अत्तारी ने एडीएम प्रशासन संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एसपी सिटी संजय कुमार, एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र नाथ, सदर इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, शाहिद अनवर कुरैशी, अशफाक उल्ला खां, राहत अली खां, सैयद कासिम रजा, गुलाम गौस खां, अब्दुल कादिर खां, हाजी वसीम खां, तारिक सिद्दीकी, एमएच खान, फारूक अली खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में जुलूस का स्वागत किया। उन्होंने जिला निगरा, ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष राहत अली खां व पार्षद तालिब काे बुके भेंट की। युवा जिलाध्यक्ष उवैस हसन खां, इकबाल खान, मोहसिन आदि मौजूद रहे।

कई जगह बांटा लंगर
-जुलूस के दौरान जगह-जगह पर लंगर बांटा किया। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के ब्रज प्रांत के सह संयोजक सरताज मंसूरी के आवास पर राहगीरों को हलवा, पानी, बिस्कुट आदि वितरित किए गए। शाह आलम, फाजिल खां, शाहिद अली, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद मुहिब अली मौजूद रहे। इंटक ने स्टेशन रोड पर लोगों को जलपान कराया।

अपील नहीं आई काम, डीजे लेकर पहुंचे लोग
-जुलूस-ए-मोहम्मदी के आयोजकों ने लोगों से डीजे लेकर न आने की गुजारिश की थी। उन्होंने दुरुद-ए-पाक पढ़ते हुए चलने की अपील की थी। उनकी अपील पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। शहर व ग्रामीण इलाके से आए लोग डीजे लेकर पहुंच गए।


ग्रामीण इलाकों में पूरी शान के साथ निकाला जुलूस
मीरानपुर कटरा। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सरकार की आमद मरहबा की सदाओं के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मोहल्ला मुगलान के मदरसा नादिर उलूम से सुबह आठ बजे जुलूस की शुरुआत हुई। प्रमुख मार्गों से होते हुए जुलूस खानकाह कलीमियां एवं खानकाहे हुसैनियां पहुंचा। सज्जादानशीन हजरत सैयद आदिल महमूद कलीमी चिश्ती कादरी ने विचार रखे। इस मौके पर सरवर महमूद कलीमी, एहसाम मियां, इमाम मौलाना अवसार खान नूरी, पूर्व चेयरमैन समी खान मौजूद रहे।
कांट। जामा मस्जिद से सुबह आठ बजे शाही इमाम मौलाना मोहम्मद रिजवान रजा की सदारत में निकले जुलूस का समापन सैयदवाड़ा मोहल्ले में हुआ। मौलाना नूर शाहिद रजा, हाफिज हाजी कारी जानेअली, मौलाना सुहेल, मुताबल्ली शहजाद अहमद खां, मौलाना इकबाल,हाफिज सरताज रजा आदि मौजूद रहे।




तिलहर। दरगाह शाह शमसुद्दीन से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सुबह आठ बजे मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित बड़ी मस्जिद के पीछे से जुलूस शुरू हुआ। जुलूस में काबा शरीफ और गुंबद खिजरा के बने मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। शहर इमाम शद्दन मियां, शहर काजी मोहम्मद अकरम मौजूद रहे।
खुदागंज। बारावफात पर प्रधान खिलालन के घर के पास से जुलूस का आगाज हुआ। दीपपुर प्रधान के पति जमीर हसन अंसारी ने शरबत बांटा। मुशर्रफ हयात खान, मुदस्सिर हयात खान, तालिब खान मौजूद रहे।
पुवायां /खुटार। पैगंबर-ए-इस्लाम की यौम-ए- विलादत पर सोमवार को गांव सकरापुर, करनापुर, बढ़ौरा, घनश्यामपुर खुर्द, हरना, नरायनपुर बैजू, पकड़िया हकीम, बड़ागांव, अनावा, पसियाखेड़ा, खिरिया पाठक में जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में नारों के बीच लोगों ने सरकार के आमद की खुशी व्यक्त की। जूलूस-ए-मोहम्मदी का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।

खुटार में इमामबाड़ा से जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ईदगाह पहुंचा। तमाम जगहों पर जुलूस का स्वागत किया गया। लोग हाथों में झंडियां लेकर चल रहे थे। जगह-जगह सबीलें लगाई गईं, तो लंगर भी तकसीम किया गया। जुलूस के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

तिलहर में बारावफात के जुलूस में नात पढ़ते हुए चलते लोग। स्रोत : जागरुक पाठक

तिलहर में बारावफात के जुलूस में नात पढ़ते हुए चलते लोग। स्रोत : जागरुक पाठक

तिलहर में बारावफात के जुलूस में नात पढ़ते हुए चलते लोग। स्रोत : जागरुक पाठक

तिलहर में बारावफात के जुलूस में नात पढ़ते हुए चलते लोग। स्रोत : जागरुक पाठक

तिलहर में बारावफात के जुलूस में नात पढ़ते हुए चलते लोग। स्रोत : जागरुक पाठक

तिलहर में बारावफात के जुलूस में नात पढ़ते हुए चलते लोग। स्रोत : जागरुक पाठक

तिलहर में बारावफात के जुलूस में नात पढ़ते हुए चलते लोग। स्रोत : जागरुक पाठक

तिलहर में बारावफात के जुलूस में नात पढ़ते हुए चलते लोग। स्रोत : जागरुक पाठक

तिलहर में बारावफात के जुलूस में नात पढ़ते हुए चलते लोग। स्रोत : जागरुक पाठक

तिलहर में बारावफात के जुलूस में नात पढ़ते हुए चलते लोग। स्रोत : जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed