फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A procession of Laat Saheb was taken out on an e-rickshaw

Shahjahanpur News: ई-रिक्शा पर सवार लाट साहब का निकाला जुलूस

Fri, 06 Mar 2026 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
A procession of Laat Saheb was taken out on an e-rickshaw
देवकली क्षेत्र के ग्राम रनमस्तपुर में निकाले गए जुलूस में ई-रिक्शा पर बैठे लाट साहब। संवाद
देवकली। रनमस्तपुर बुजुर्ग गांव में होली के तीसरे दिन शुक्रवार को ई-रिक्शा पर सवार लाट साहब का जुलूस परंपरागत उल्लास के साथ निकाला गया। इस दौरान गांव की गलियों में अबीर-गुलाल की बौछार के बीच लाट साहब का जूतों-चप्पलों से जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन

रनमस्तपुर बुजुर्ग में हर वर्ष होली के तीसरे दिन लाट साहब का जुलूस निकालने की परंपरा है। इसके लिए एक युवक को पांच हजार रुपये नजराना देकर देकर लाट साहब बनने के लिए राजी किया गया। बाद में लाट साहब को एक ई-रिक्शा पर बिठाया गया। साथ में दो युवकों को दूल्हा और दुल्हन बनाकर उनकी बरात भी निकाली गई।
विज्ञापन

गांव के मजरा मानपुर और गांव की सभी गलियों में भ्रमण के बाद बाजार में दोनों की शादी के आयोजन का स्वांग किया गया। बाद में गांव के लोगों ने दूल्हा-दुल्हन को भी नकद धनराशि और आशीर्वाद देकर विदा किया गया। जुलूस में प्रधान के पति विनोद कुमार, रमेश वर्मा, विनोद कुमार, विमलेश कुमार, अंकित, दीपक आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
कांट में भी निकाले गए लाट साहब के जुलूस



कांट। क्षेत्र के सिमरिया सहसपुर, बरेंडा, भंडेरी आदि गांवों में होली के तीसरे दिन शुक्रवार को लाट साहब के जुलूस पुलिस की सुरक्षा के बीच हर्षोल्लास से निकाले गए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सिमरिया सहसपुर में होली का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में रंगों से सराबोर युवक डीजे की धुन पर नाचते चले। भंडेरी गांव में बृहस्पतिवार को देर शाम निकला लाट साहब का जुलूस आसपास के कई गांवों में भ्रमण करने के बाद शुक्रवार को सुबह गांव पहुंचकर विसर्जित हुआ। बरेंडा गांव में भी शुक्रवार को लाट साहब का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। संवाद
--------------------
होली के बाद लगा प्राचीन फूल डोल मेला

परौर। होली के बाद यहां परंपरागत तीन दिवसीय फूल डोल मेला बृहस्पतिवार से आरंभ हो गया। यह मेला राजा नारायण सिंह के जमाने से आयोजित हो रहा है। करीब 200 वर्ष पुराने इस मेले का समापन शनिवार को होगा।
हमेशा की तरह इस बार भी गांव के शंभू सिंह परमार मेले की व्यवस्था देख रहे हैं। मेले में परंपरागत तरीके से ढोल पर गाए जाने वाले होली गीत सुनने के लिए ग्रामीण इकट्ठा हो रहे हैं। मेले में स्वांग पर आधारित हास्य कार्यक्रम के अलावा रात में धार्मिक नाटकों का मंचन किया जा रहा है। मेले में बाहर से आए विदूषक लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। तीन दिवसीय मेले के बहाने लोग होली मिलन भी कर रहे हैं। व्यवस्था में सोनू सिंह चंदेल, विनय प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह, अजीत सिंह सोमवंशी, वीरभान सिंह परमार, अजय प्रताप सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद

-----------------------------
जुलूस सकुशल संपन्न कराने पर एसपी ने दी बधाई

शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी ने होली पर जुलूसों को सकुशल सम्पन्न कराने पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार सजगता, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए बेहतर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान आगामी त्योहारों के दृष्टिगत तैयारियों पर भी चर्चा की गई। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने थाना क्षेत्रों में त्योहार रजिस्टर में त्योहारों से संबंधित समस्त आवश्यक प्रविष्टियां एवं विधिवत अंकित करना सुनिश्चित करें ताकि त्योहारों के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी योजना बनाकर आवश्यक पुलिस प्रबंध किए जा सकें। वहीं, एसपी ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधितों को निर्देश दिए। बैठक में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सदर प्रयांक जैन व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed